भारत का संकल्प टीबी रोग का अंत by kotarjpawan

 

विश्व क्षय दिवस (World Tuberculosis Day) पर विशेष पहल 

आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर (SHC) रजातऊ अतरौली अलीगढ़ यूपी में विश्व क्षय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान (Client Identification), जांच प्रक्रिया, और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि समय पर पहचान और इलाज से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है।


टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत का संकल्प


विश्व क्षय दिवस पर हम टीबी को समाप्त करने और सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों के लिए।

माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने National TB Elimination Programme के माध्यम से रोकथाम, जांच और उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है।


इस वर्ष की थीम:

“Yes! We Can End TB.

Led by Bharat.

Powered by Janbhagidari.”


यह थीम हमारे सामूहिक प्रयास और विश्वास को दर्शाती है कि हम मिलकर टीबी मुक्त भविष्य बना सकते है

स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार

सभी प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों (आशा, संगिनी, ANM,CHO,MO)को उनकी अथक सेवा और समर्पण के लिए दिल से धन्यवाद। उनके प्रयासों से ही हम एक स्वस्थ और सशक्त भारत की ओर बढ़ रहे हैं।

आइए मिलकर संकल्प लें:

👉 समय पर जांच कराएं

👉 इलाज पूरा करें

👉 दूसरों को जागरूक बनाएं


मिलकर बनाएं #TBMuktBharat और एक स्वस्थ राष्ट्र।

आवश्यक सूचना: टीबी (क्षय रोग) एक गंभीर बीमारी है – जागरूक रहें, सुरक्षित रहें


टीबी (क्षय रोग) एक संक्रामक और गंभीर बीमारी है, जो मुख्य रूप से फेफड़ों को प्रभावित करती है, लेकिन यह शरीर के अन्य अंगों में भी फैल सकती है। सही समय पर पहचान और उपचार से इस बीमारी को पूरी तरह ठीक किया जा सकता है। इसलिए इसके लक्षणों की सही जानकारी होना अत्यंत आवश्यक है।


टीबी के प्रमुख लक्षण:


* 2 सप्ताह से अधिक समय तक लगातार खांसी

* बुखार रहना

* रात में अधिक पसीना आना

* खांसी के साथ खून आना (हेमोप्टाइसिस)

* सीने में दर्द और सांस लेने में तकलीफ

* तेजी से वजन कम होना

* भूख न लगना

* लगातार थकान महसूस होना

* गर्दन में गिल्टी/गांठे

* अन्य एक्स्ट्रा पल्मोनरी (EP) लक्षण


यदि इनमें से कोई भी लक्षण दिखाई दे, तो तुरंत अपने नजदीकी आयुष्मान आरोग्य मंदिर (स्वास्थ्य केंद्र) में जाकर जांच कराएं, ताकि समय रहते सही इलाज शुरू हो सके।

Aam इंचार्ज सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और साइकोलॉजिस्ट  पवन कुमार चौहान ने बीमारी के लक्षण, उपचार और स्वास्थ्य केंद्र पर बलगम की जांच निशुल्क उपलब्ध है ये बताया  इस स्वास्थ्य प्रचार दिवस (H P D) में सभी आशाओं द्वारा प्रतिभाग किया गया 


#WorldTBDay

#PledgeToCover

#kotarj pawan #psychologist #psychology #healthylife #AAM_SHC #hec #ayushmanarogyamandir #आयुष्मानआरोग्यमंदिर 

Comments

Popular posts from this blog

Progress Report and Public Welfare Services of Sub-Centre Level Ayushman Arogya Mandir, Rajatau Atrauli aligarh UP india

World Aids day awareness day celebrated at aam Rajatau Atrauli

Anti leprosy day awareness at aam shc Rajatau atrauli aligarh up