SNSP campaign Health camp at ayushman arogya Mandir Rajatau Atrauli Aligarh UP
स्वस्थ नारी - सशक्त परिवार" अभियान का शुभारंभ: स्वास्थ्य शिविर में 62 महिलाओं और किशोरियों ने लिया स्वास्थ्य सुविधाओं का लाभ
आयुष्मान आरोग्य मंदिर रजा तऊ के सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी ने किया आयरन फोलिक एसिड सिरप का वितरण एवं एनीमिया से बचाव का परामर्श
आज दिनांक 17 सितंबर को माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के जन्म दिन के अवसर पर एक हैल्थ शिविर अतरौली ब्लॉक के दूरदराज के रजा तऊ गांव के आयुष्मान आरोग्य मंदिर पर भी लगाया गया जहां महिलाएं किशोरियों बच्चे शामिल रहे कुल 62 लाभार्थियों को स्वास्थ्य लाभ दिया गया सुबह 10 बजे से आशा दुर्गेश और मुन्नी देवी की मेहनत से लाभार्थी आने शुरू हो गए जिसमें अधिकतर महिलाएं और किशोरियों बच्चे रहे सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी और साइकोलॉजिस्ट पवन कुमार चौहान ने बताया कि शिविर में एन सी डी ,ओपीडी एवं किशोरियों को आयरन फोलिक एसिड सिरप का वितरण कर शरीर में होने वाले फायदों के बारे में बताता गया
पंजीकरण SNSPA ऐप से सीधा आधार के माध्यम से किया गया
कुल 62 पंजीकरण में 43 महिलाएं किशोरी,19 अन्य शामिल रहे
देश में महिलाओं, किशोरियों और बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण सेवाओं को मजबूती देने के लिए एक ऐतिहासिक कदम उठाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 17 सितंबर को ‘स्वस्थ नारी, सशक्त परिवार अभियान’ के साथ-साथ आठवें पोषण माह का शुभारंभ किया
यह अभियान महिला और बाल स्वास्थ्य के क्षेत्र में अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम होगा, जिसे स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं बाल विकास मंत्रालय संयुक्त रूप से संचालित करेंगे। यह अभियान 17 सितंबर से 2 अक्टूबर तक संचालित होगा।
इस अभियान के तहत देशभर में 75 हजार से अधिक स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन किया जाएगा, जो इसे महिलाओं और बच्चों के स्वास्थ्य के लिए अब तक का सबसे बड़ा कार्यक्रम बनाएगा। सभी सरकारी स्वास्थ्य संस्थानों में प्रतिदिन स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएंगे। विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं स्त्री रोग, बाल रोग, नेत्र, दंत चिकित्सा, मानसिक स्वास्थ्य आदि क्षेत्रों में उपलब्ध कराई जाएंगी।
अभियान के मुख्य बिंदु
अभियान में गैर-संचारी रोग जांच जैसे रक्तचाप, मधुमेह, मोटापा आदि।
कैंसर स्क्रीनिंग (स्तन, गर्भाशय ग्रीवा, मुख गुहा),
एनीमिया एवं पोषण जागरूकता अभियान,
टीबी जांच व निदान हेतु मोबाइल एक्स-रे इकाइयां,
सिकल सेल रोग परीक्षण,
मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य सेवा, टीकाकरण अभियान और रक्तदान अभियान।
साथ ही मासिक धर्म स्वच्छता पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे और आवश्यक स्वास्थ्य परामर्श प्रदान किया जाएगा। अभियान में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, एएनएम, आशा कार्यकर्ता, स्वयं सहायता समूह, पंचायत प्रतिनिधि, शहरी निकाय एवं युवा स्वयंसेवकों की भूमिका निर्णायक रहेगी।




Comments
Post a Comment