उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रजातऊ की कार्य प्रगति एवं जनहित सेवाएं उपकेंद्र स्तरीय आयुष्मान आरोग्य मंदिर, रजातऊ द्वारा अपने क्षेत्र के आसपास स्थित 6 ग्रामों को निरंतर एवं प्रभावी रूप से प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा रही हैं। आयुष्मान भारत – स्वास्थ्य एवं कल्याण केंद्र योजना के अंतर्गत यहां 12 प्रकार की आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं संचालित की जा रही हैं, जिनमें निशुल्क चिकित्सकीय परामर्श , निशुल्क आवश्यक दवाएं , एवं गैर-संचारी रोगों (शुगर एवं उच्च रक्तचाप) की नियमित जांच एवं फॉलो-अप शामिल है। इस व्यवस्था के परिणामस्वरूप क्षेत्र के लाभार्थियों को अब PHC, CHC अथवा जिला अस्पताल में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ रही है, जिससे समय, धन एवं संसाधनों की बचत हो रही है और स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच ग्रामीण स्तर पर सुनिश्चित हुई है। उक्त आयुष्मान आरोग्य मंदिर का संचालन सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी एवं इंचार्ज – पवन कुमार चौहान के नेतृत्व में किया जा रहा है। उनके कार्यकाल में जन सेवाओं की गुणवत्ता एवं सेवा कवरेज में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। उल्लेखनीय है कि पवन कुमार चौहान एक अंतररा...
Comments
Post a Comment