भारत का संकल्प टीबी रोग का अंत by kotarjpawan
विश्व क्षय दिवस (World Tuberculosis Day) पर विशेष पहल आज आयुष्मान आरोग्य मंदिर (SHC) रजातऊ अतरौली अलीगढ़ यूपी में विश्व क्षय दिवस मनाया गया। इस अवसर पर लोगों को टीबी के लक्षणों की पहचान (Client Identification), जांच प्रक्रिया, और उपचार के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही यह भी बताया गया कि समय पर पहचान और इलाज से टीबी को पूरी तरह खत्म किया जा सकता है। टीबी उन्मूलन की दिशा में भारत का संकल्प विश्व क्षय दिवस पर हम टीबी को समाप्त करने और सभी के लिए बेहतर स्वास्थ्य सुनिश्चित करने के अपने संकल्प को दोहराते हैं, विशेष रूप से समाज के कमजोर वर्गों के लिए। माननीय प्रधानमंत्री Narendra Modi जी के दूरदर्शी नेतृत्व में, भारत ने National TB Elimination Programme के माध्यम से रोकथाम, जांच और उपचार के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति की है। इस वर्ष की थीम: “Yes! We Can End TB. Led by Bharat. Powered by Janbhagidari.” यह थीम हमारे सामूहिक प्रयास और विश्वास को दर्शाती है कि हम मिलकर टीबी मुक्त भविष्य बना सकते है स्वास्थ्य कर्मियों के प्रति आभार सभी प्रथम पंक्ति के स्वास्थ्य कर्मियों (...